
फतहनगर। ग्राम पंचायत वासनी कलां में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्म दिवस 14 अप्रैल 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहब अम्बेडकर स्टेच्यू सर्किल, मेघवाल मोहल्ला, वासनी कलां में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे शुरू होगा, जिसमें समाज के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी भाग लेंगे। इस अवसर पर बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।
डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन, वासनी कलां द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोहन लाल मेघवाल (सीएससी एवं ई-मित्र, वासनी कलां) से मोबाइल नंबर 9782028297 पर संपर्क किया जा सकता है।
