जल संरक्षण एवं स्रोतों के संवर्धन का दिया संदेश
फतहनगर।
नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला में बुधवार को “वंदे गंगाजल संरक्षण जनजागृति अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर जल संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जल के महत्व को समझते हुए उसके संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह अभियान लोगों में जागरूकता फैलाकर जल बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग से सुरेश जैन, सुरेंद्र छगानी, शैलेंद्र, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, गौशाला अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, समाजसेवी बिहारी लाल अग्रवाल, मनोहर लाल कावड़िया, श्रीमती रितु अग्रवाल, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण, कल्याण सिंह पोखरना सहित कई गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जगदीश चंद्र मुन्दड़ा,कैलाश अग्रवाल,मांगीलाल साँखला, कैलाश खंडेलवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात गौशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान गौशाला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन में अपनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ही जैन संतों ने गौशाला में पधार कर गौ शाला का अवलोकन कर आशीर्वाद प्रदान किया। संतों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतिन सेठिया, जैन समाज के वरिष्ठ दिनेश सामर सहित अन्य लोग थे।


Leave a Reply