
चित्तौड़गढ़, 20 अप्रैल। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने जिले के प्रवास के दौरान सोमवार को प्रख्यात धार्मिक स्थल जोगणिया माता मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता करते हुए नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नवदम्पत्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में एकता, संस्कार एवं पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर बेगू विधायक सुरेश धाकड़ ने भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता एवं परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
