फतहनगर - सनवाड

लवीना संस्थान के स्थापना दिवस पर आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन, सेवाकार्यों को बताया सर्वोपरि

उदयपुर।
लवीना विकास सेवा संस्थान, ओगणा के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की इकाई खेलगांव, उदयपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें देवस्थान विभाग, उदयपुर के सहायक आयुक्त जतीन कुमार गांधी ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री नीमज माताजी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात सहायक आयुक्त गांधी ने संस्थान के प्रगति चार्ट का अवलोकन करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवाकार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं और ऐसे कार्यों को सर्वोपरि महत्व दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी फाउंडेशन चेयरमैन डॉ. निर्मल कुनावत ने मूक-बधिर बालकों से संवाद करते हुए साइन लैंग्वेज की जानकारी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की। वहीं पुलिस थाना सुखेर से एएसआई शंकर लाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात नगर निगम एवं यूडीए आयुक्त, उदयपुर अभिषेक खन्ना ने अपने कार्यालय में संस्थान के बैनर का विमोचन कर उस पर हस्ताक्षर किए। इसी क्रम में एडीएम सिटी जितेन्द्र ओझा द्वारा भी बैनर का अवलोकन कर हस्ताक्षर किए गए।

कार्यक्रम के अंत में प्रमीला पूर्बिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

संस्थान के स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सेवा एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *