फतहनगर - सनवाड

रोकड़िया हनुमान मंदिर पर ध्वज एवं कलश आरोहण संपन्न

फतहनगर। श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय स्वर्ण कलश आरोहण आयोजन के तहत आज अंतिम दिन यज्ञशाला में स्थापित देवताओँ का पूजन एवं हवन कुंड में आहुतियों के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। कलश एवं ध्वजादंड का अधिवासन किया गया।
प्रातः 9.15 बजे रोकड़िया हनुमान मंदिर पर स्वर्ण कलश एवं ध्वजा दण्ड आरोहण के साथ श्री हनुमान गदा को स्थापित किया गया। आयोजन की पूर्णता के अवसर पर अखाड़ा मंदिर के महन्त शिवशंकर दास एवं नगर के गणमान्य महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी की साक्षी में पूर्णाहुति के बाद महाआरती, प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन के बाद श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *