फतहनगर।
सद्गुरुदेव की प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, भगवा सर्कल, फतहनगर पर 19 से 27 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक आयोजित किये जा रहे श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ महायज्ञ के तीसरे दिन आज जनकपुरी में धनुषयज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद, रामविवाह, जनकपुर से विदाई के करुणामय प्रसंग एवं बारात के अयोध्या प्रवेश के प्रसंगों का उद्घोष के साथ सुंदर पाठ किया गया।
पाठ में नगर के पंजीकृत गणमान्य पुरुष एवं महिला पाठकों ने पूर्ण उत्साह से सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया।
पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर द्वारा करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ को आज मानस प्रेमी किशनपुरी (गुरुजी), नटवरलाल अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल ने सुशोभित करते हुए उच्च उद्घोष के साथ सभी को लय में बांधे रखा।
तीसरे दिन के विश्राम के बाद श्री रामायण जी तथा श्री हनुमानजी की महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।
रामायण पाठ: जनक नंदनी की विदाई का करुणामयी प्रसंग कर गया भाव विभोर

Leave a Reply