फतहनगर - सनवाड

रामनवमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में होगा छप्पन भोग

फतहनगर। रामनवमी के अवसर पर गुरूवार को नगर के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर पर भजन-कीर्तन, महाआरती एवं छप्पनभोग का आयोजन किया जाएगा।
श्री द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में प्रातः 9 से 12 बजे तक मंदिर प्रांगण में धर्मप्रेमी लोगों द्वारा भजन-कीर्तन होगा। दोपहर 12 बजे छप्पन भोग, महा आरती तथा प्रसाद वितरण होगा।
इधर धर्मप्रेमी लोगों की सहभागिता से श्री शिव हनुमान मंदिर, नानेश कॉलोनी पर चल रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के सातवें दिन आज मंगलवार को अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड, सुन्दरकाण्ड के बाद लंकाकाण्ड में प्रवेश किया। जिसमें शबरी पर कृपा, राम हनुमान भेंट, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंकादहन एवं सेतुबन्ध के प्रसंगों का जयकारों के साथ पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ किया। पूजन, आव्हान पं.सुबोध पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ पर आज मानस पाठक अशोक अग्रवाल एवं भावेश अग्रवाल ने विराजित होकर सस्वर पाठ करते हुए आनंदित किया। विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमानजी की महा आरती भँवरलाल द्वारा की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। बुधवार को पाठ प्रातः 09 बजे प्रारम्भ किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *