फतहनगर - सनवाड

रामनवमी पर आज होंगे विविध आयोजन

फतहनगर. राम नवमी के अवसर पर आज विविध कार्यक्रमों के आयोजन होंगे.  द्वारिकाधीश मंदिर में भजन कीर्तन के साथ ही दोपहर 12:00 छप्पन भोग एवं महा आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा.

इधर श्री शिव हनुमान मंदिर, नानेश कॉलोनी पर दिनांक 22 मार्च से 30 मार्च 2023 तक चल रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के आठवें दिन  बुधवार को अङ्गद रावण संवाद, लक्ष्मण मुर्छा, कुंभकर्ण, मेघनाद, रावण वध, भरत हनुमान मिलन के प्रसंगों का उत्साह के साथ पाठ किया गया।
पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ किया।
पूजन, आव्हान श्री सुबोधजी पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ से आज मानस पाठक श्री गोवर्धनजी माली एवं श्री नटवरजी अग्रवाल ने सस्वर पाठ करके आनन्द प्रदान किया।
विश्राम के बाद रामायण जी एवं हनुमानजी की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
रामनवमी  पर आज कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा :–
★ पाठ प्रारम्भ प्रातः 10 बजे से
★श्री रामजन्म आरती दोपहर 12 बजे से
★पुनः पाठ प्रारम्भ दोपहर 1 बजे से
★हवन प्रारम्भ शाम 2.30 बजे से
★पूर्णाहुति एवं आरती शाम 4.30 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *