Home>>फतहनगर - सनवाड>>राणा सांगा जयंती पर पुष्पांजलि, कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा
फतहनगर - सनवाड

राणा सांगा जयंती पर पुष्पांजलि, कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा

फतहनगर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मावली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भोम सिंह चुंडावत ने की।

बैठक की शुरुआत राणा सांगा जयंती के उपलक्ष में महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनके शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में उप मंडल स्तर पर कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी दिनों में समाज सुधार के लिए ठोस प्रयास करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर भगवत सिंह सनवाड़, किशोर सिंह बोयणा, गमेर सिंह सुखवाड़ा, मोती सिंह झाला, कैलाश सिंह थामला, कुबेर सिंह आमली, किशोर सिंह साकरिया खेड़ी, मानसिंह माल का खेड़ा, राम सिंह चुंडावत खेड़ी, लालनाथ टिलोरा, सुल्तान सिंह बांसलिया, गोविंद सिंह वाजमिया सहित कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!