फतहनगर - सनवाड

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मावली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर मावली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय, मावली में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके आधुनिक भारत के निर्माण में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, देहात जिला कांग्रेस महामंत्री श्याम लाल आमेटा, मावली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, ब्लॉक प्रवक्ता बंशीदास वैरागी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मांगीलाल टेलर, देवीलाल डांगी, अब्दुल गफ्फार, गोविंद यादव, भोजपुरी गोस्वामी, यूसुफ मोहम्मद, नरेंद्र वीरवाल, अनिल त्रिपाठी, इकराम शेख, रईस मेवाफरोश सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *