फतहनगर - सनवाड

राजकीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी यूनिफॉर्म सहायता राशि; जनाधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

जयपुर/उदयपुर। राज्य सरकार की बजट घोषणा (सत्र 2026-27) की अनुपालना में राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के पात्र विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में (DBT) हस्तांतरित की जाएगी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने इस संबंध में सभी अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

5 दिन में बैंक विवरण फैच करने के निर्देश

​परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शाला दर्पण पोर्टल पर यूनिफॉर्म डी.बी.टी. के लिए मॉड्यूल लाइव कर दिया गया है। सभी विद्यालय प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे पोर्टल पर प्रदर्शित पात्र विद्यार्थियों के जनाधार से लिंक बैंक खातों को आगामी 5 कार्य दिवसों के भीतर ‘फैच’ करना सुनिश्चित करें।

जनाधार और बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य

​यूनिफॉर्म सहायता राशि प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तें अनिवार्य हैं:

  • ​विद्यार्थी का जनाधार अधिप्रमाणित (Authenticate) होना आवश्यक है।
  • ​जनाधार के साथ बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य है।
  • ​जिन विद्यार्थियों के पास जनाधार नहीं है या विवरण अपडेट नहीं है, उनके लिए जिला प्रशासन के समन्वय से विशेष कार्यवाही कर शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उदयपुर और सलूंबर में भी प्रक्रिया शुरू

​उदयपुर के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक ने जिले के समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने और रिपोर्ट कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया उदयपुर और नवगठित सलूंबर जिले के सभी ब्लॉकों में प्रभावी रूप से लागू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *