घासा। पंचायत समिति घासा के वार्ड संख्या 4 रख्यावल से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित श्रीमती गीता जगपाल सिंह बगावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया के तहत रिटर्निंग अधिकारी एवं घासा तहसीलदार श्री कांतिलाल कोली ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से करने का संकल्प लिया। उनके निर्वाचन पर समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा।

Leave a Reply