फतहनगर। सनवाड़ में आज एक युवक के हाथ में मोबाइल फट गया जिससे युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया।
युवक कमलेश पारासर मोबाइल पर बात करने के बाद जैसे ही उसे जेब में रखने लगा मोबाइल फट गया। इससे युवक के चेहरे पर हल्की चोंट आई जबकि उसके सीने के पास शर्ट फट गया। मामूली बाल भी झुलसे। जान माल का नुकसान बच जाने पर युवक कमलेश ने राहत की सांस ली। मोबाइल फटने के साथ ही लोग जमा हो गए।
मोबाइल फटा,युवक को आई मामूली चोटें

Leave a Reply