मावली

मोदी सरकार के बेमिसाल 7 वर्षः भाजपा मावली मण्डल ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के रूप में मनाया

मावली। रविवार को भाजपा मावली मण्डल ने मोदी सरकार के बेमिसाल 7 वर्ष के कार्यकाल को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के रूप में मनाया। कार्यक्रम संयोजक मनोज पुजारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा कार्य किये जिसमे मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार के नेतृत्व में मावली गौ शाला में गायों को हरी घास खिलायी।
मावली हॉस्पिटल में सभी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। समिधा बालगृह में बच्चों को फल,मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। वहां पर वृक्षारोपण किया। कोरोना संक्रमण काल मे कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाने के लिए मावली थानाधिकारी मय स्टाफ का सम्मान किया गया।
इस दौरान उदयपुर देहात जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चैहान,मावली मंडल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार,महामंत्री प्रमोद सामोता,पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,उपाध्यक्ष चोख लाल डांगी, लदानी सरपंच डूंगर सिंह ,लोपडा सरपंच लोगर भील, युवामोर्चा महामंत्री मनोज पुजारी, युवामोर्चा नगर अध्यक्ष बादल शर्मा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह चुण्डावत ,मीडिया प्रभारी शरद पुजारी,बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयेश जैन,मनोज शोभावत, धीरज भट्ट,विनोद सोनी,मांगीलाल डाँगी, जमनालाल सुथार, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *