मावली

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर: शिक्षक नेताओं ने लगवाई बुस्टर डोज

मावली । उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत साकरोदा में आज मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ जिसमें शिक्षक नेताओं ने बूस्टर डोज लगवाई ।  राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु पंचायत राज ब्लॉक अध्यक्ष देवी लाल जाट साथ ही देशबंधु ने उदयपुर संभाग के समस्त शिक्षकों से अपील की विद्यालयों में छात्रों को कोरोनावायरस से बचाना है तो गाइडलाइन का पालन करें । सोशल डिस्टेंस हाथों को पानी से बार-बार धोए 2 गज की दूरी मास्क लगाना जरूरी और कॉविड टीकाकरण तथा दूसरी डोज लगवाने के बाद 9 महीने बाद बूस्टर डोज लगवा लो और प्रत्येक ग्रामीण को इस बूस्टर डोज की जानकारी देकर आम जन को प्रचार प्रसार कर जागृति पैदा करें । इस दौरान शिविर में डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि समस्त प्रकार की जांच की दवाइयां निशुल्क फिजीशियन स्त्री रोग विशेषज्ञ शिशु रोग दंत रोग कोविड- टीकाकरण सीबीसी जांच सभी प्रकार के मरीज इस शिविर में उपस्थित डॉक्टर एल एस चारण डॉक्टर पालीवाल मैडम एवं समस्त शिविर स्टाफ उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *