फतेहनगर। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुक्रम में श्री मुकेश कुमार मोहिल (अधिशासी अधिकारी-तृतीय, हाल राजस्व अधिकारी, नगर परिषद, निम्बाहेड़ा) ने नगर पालिका, फतेहनगर-सनवाड़ के अधिशासी अधिकारी (EO) के रिक्त पद पर अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर द्वारा प्रशासनिक कारणों से जारी इस आदेश के तहत मोहिल को अपने वर्तमान पद के साथ-साथ फतेहनगर-सनवाड़ पालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार अग्रिम आदेशों तक संभालने हेतु अधिकृत किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पालिका कर्मियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री अशोक मोर, रमेश तेली,भगवान लाल माली, हेमंत मालवीय सहित पालिका क्षेत्र के प्रबुद्ध जन और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply