फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड सरकार द्वारा जैन समाज के पावन तीर्थ व आस्था स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है।
विधायक जोशी ने पत्र में लिखा है कि झारखंड सरकार के इस निर्णय से जैन समाज की भावनाएं्र आहत हो रही है। इस कारण पूरा समाज व संतवृंद आंदोलित है। सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित न करके पवित्र आस्था स्थल धर्मनगरी घोषित किया जावें। वहां हिंसा, मद्यपान व सामिष भोजन प्रतिबंधित हो। जोशी ने कहा है कि पर्यटन के लिये पृथक स्थल विकसित किये जा सकते है, लेकिन समाज के आस्था व तीर्थ स्थलों की पवित्रता की रक्षा हर सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की

Leave a Reply