फतहनगर - सनवाड

मावली में 21 जून को आयोजित होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर होगा कार्यक्रम



मावली। 21 जून 2026 को उपखंड स्तर पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह विशेष दिवस ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) की थीम पर मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली के प्रांगण में किया जाएगा। योग सत्र का समय प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जहाँ उपस्थित नागरिकों को योग्य प्रशिक्षकों द्वारा योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा।
उपखंड प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। आयोजकों ने निवेदन किया है कि सभी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस योग शिविर का लाभ उठाएं और सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *