मावली

मावली में वाल्मिकि समाज के तुलसी विवाह में एकत्र हुआ सर्वसमाज

मावली। कस्बे में शनिवार को सामाजिक समरसता और देशभक्ति से प्रेरित अनुठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
वाल्मिकि समाज की महिला सुगनाबाई के रेलवे विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर तुलसी विवाह का आयोजन किया। सत्यनारायण मंदिर से ठाकुर जी की शोभायात्रा चमनपुरा बस्ती में पहुँची, जहाँ बस्तीवासियों ने ठाकुर जी और भारत माता का पूजन किया। धर्म जागरण मंच के महिमाल सिंह ने हिन्दू समाज में व्याप्त अस्पृश्यता मिटाने एवं राष्ट्र हित हेतु एकजुटता का संकल्प दिलवाया। तत्पश्चात तुलसी एवं ठाकुर जी का विवाह सम्पन्न हुआ जिसमें सभी समाज के लोगों ने सहभोज में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *