मावली

मावली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा की जीत का जश्न मनाया

मावली । भाजपा मावली मण्डल द्वारा उत्तर प्रदेश ,मणिपुर, उत्तराखंड, और गोवा में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने के उपलक्ष में मावली मुख्य चौराहे पर मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी एवं बुलडोजर चलाने का आयोजन कर कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त की।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईया भी बाटी इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार ने प्रदेशो में भाजपा की जीत श्रेय नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृव को बाताया।सुथार ने कहा कि यह जीत मोदी जी की केंद्र की जन कल्याण कारी योजनाओ से हुई ।और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत से जित मिली।सुथार ने कहाँ की 2023 में राजस्थान में भी मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।इस अवसर पर देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत स्वर्णकार,महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक ,मावली मण्डल अध्यक्ष रोशन लाल सुथार, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंद लाल खटवड ,मण्डल महामन्त्री कैलाश गायरी ,प्रमोद सामोता, उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट,बंशीलाल पालीवाल,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी,पूर्व अध्यक्ष निर्मल लोढ़ा, चोखलाल डांगी, अमरचंद जाट,डूंगर सिंह,जगदीश विजयवर्गीय, बादल शर्मा,दिनेश पालीवाल,राहुल कुमठ,भरत विजयवर्गीय, रोनक सेन ,गोपाल जाट,धीरज भट,रोशन सेन,जमनालाल सुथार, जय प्रकाश बोकड़िया,रवी सुथार,अशोक जोशी,महेंद्र सिंह झाला,मांगीलाल डाँगी, चंद्रपकाश सिंयाल,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *