देश प्रदेश

मावली में चल रहे राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सीकर ने अलवर को दो गोल से हराया

मावली। उदयपुर जिले के उपखंड मावली कस्बे में 65 राज्य स्तरीय हॉकी 17 वर्ष प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। सायंकाल मैच में सीकर ने अलवर को दो गोल से हराया। उधर दोपहर अजमेर ने दो गोल भीलवाड़ा के विरुद्ध किए और विजेता टीम बनी। हाफ टाइम के बाद 35 वर्ष का अनुभव शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने सीकर की टीम को हॉकी खेल के गुर सिखाए। हाफ टाइम बाद सीकर ने दो गोल करके विजय हासिल की। इस दौरान खेल प्रेमी, चिकित्सा विभागके भूपेश आचार्य, मुसहरी मोहम्मद, पुलिस कांस्टेबल मुकेश चौधरी, मावली के वरिष्ठ नागरिकों तथा खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *