Home>>फतहनगर - सनवाड>>मावली पेंशनर समाज के निर्विरोध अध्यक्ष बने मदन श्रीमाली
फतहनगर - सनवाड

मावली पेंशनर समाज के निर्विरोध अध्यक्ष बने मदन श्रीमाली

फतहनगर ।

उपशाखा मावली पेंशनर समाज का चुनाव रविवार को पीएम श्री मावली परिसर हॉल में सम्पन्न हुआ।
उदयपुर जिला शाखा से निर्वाचन अधिकारी कन्हैया लाल पारीक एवं प्रकाश कटारिया के निर्देशन में चुनाव सम्पन्न हुआ।
मावली उपखण्ड के विभिन्न गाँवों से सैकड़ों सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर चुनाव को सफल बनाया।
पिछले वर्षों तक पेंशनर समाज के अध्यक्ष की सेवाएं प्रदान करने वाले नाथु दास वैष्णव ने निर्विरोध अध्यक्ष के लिए मदन श्रीमाली का प्रस्ताव सदन के सामने प्रस्तुत किया। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर सहमति प्रदान की ।
मोहन दास वैष्णव द्वारा दो गीत प्रस्तुत कर सदन को भाव विभोर कर दिया।
पंजियन संबंधित सेवाएं महेश विजयवर्गीय ने दी।
संचालन नाथु दास वैष्णव एवं बसंत त्रिपाठी ने किया।
मंचासीन अतिथियों में दोनों निर्वाचन अधिकारी, भोम सिंह चूण्डावत, नाथु दास वैष्णव, बसंत त्रिपाठी, श्याम लाल आमेटा, मदन श्रीमाली मुख्य थे।

सर्व सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष मदन श्रीमाली को बनाने के साथ ही उपस्थित पेंशनर समाज के संभागियो ने फूल, मालाओं, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
विभिन्न विभागों यथा शिक्षा, राजस्व, पंचायती राज, पुलिस, स्वास्थ्य, जलदाय, विद्युत, सिंचाई, कृषि सहित अन्य समस्त विभागों के पेंशनरों ने भाग लेकर चुनाव
को सफल बनाया ।
शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त
घनश्याम लाल पुजारी, गणेश लाल प्रजापत, रमेश चंद्र नाई, उदय लाल डांगी, सोहन पुरी गोस्वामी, नाथू लाल मेनारिया, बैनी प्रसाद चौधरी, चुन्नी लाल अहीर, पुष्कर लाल बड़ गुर्जर, दामोदर लाल गर्ग, सिराज मोहम्मद सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
राजस्व विभाग से पन्ना लाल रैगर ने उपस्थिति दर्ज कराई।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों द्वारा मदन श्रीमाली को निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर स्वागत अभिनंदन किया गया। जिनमें सुधीर शर्मा, शंकर लाल जाट, चंद्र शेखर चौधरी, पुष्कर लाल बड़ गुर्जर, महेश विजयवर्गीय, राकेश सहित उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!