फतहनगर - सनवाड

मावली के एडवोकेट भंवरलाल ओस्तवाल का निधन, आज शाम होगी अंतिम यात्रा

मावली। मावली निवासी एवं राकेश ओस्तवाल तथा सुशील ओस्तवाल के पिता एडवोकेट भंवरलाल ओस्तवाल का शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार स्वर्गीय भंवरलाल ओस्तवाल की अंतिम यात्रा आज शुक्रवार सायं 5 बजे मावली स्थित उनके निज निवास से प्रस्थान कर मोक्षधाम, मावली स्टेशन पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्वर्गीय भंवरलाल ओस्तवाल के निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *