चित्तौडगढ़

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दशोरा के नेतृत्व में बढ़ते महिला अत्याचारों के खिलाफ किया प्रदर्शन

चित्तौडगढ ।  कांग्रेस राज में महिलाओ पर अत्याचार बढ रहा है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए प्रदर्शन के दौरान सभी ने विचार व्यक्त करते हुए कही।
उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता विदुषी बिल्लू ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष वीना दशोरा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजस्थान की गहलोत सरकार के राज में चित्तौड़गढ़ की मूक बधिर बेटी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और दुष्कर्म के विरोध में कलेक्ट्री चौराहे पर काली पट्टी बांधकर व टायर जलाकर धरना प्रदर्शन किया गया। सभी ने कहा कि इस राज में महिलाए सुरक्षित नही है। स्कूल, सार्वजनिक स्थान सभी जगह अपराधी महिलाओ पर बेखौफ होकर अपराध कर रहे है। सामूहिक बलात्कार की घटनाए सरकार के अपराधो के प्रति लापरवाही को प्रकट करती है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा पोखरना, प्रदेश कार्य  समिति सदस्य सिंपल वैष्णव, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिया राणावत, जिला महामंत्री उषा रांधड, ज्योत्सना चौधरी, जिला मंत्री संजू लड्ढा, रश्मि सक्सैना, जिला कोषाध्यक्ष भारती वैष्णव, बेंगू नगर अध्यक्ष उर्मिला चुंडावत, कार्यालय प्रभारी रेनू मिश्रा, सावा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, यशोदा टेलर आईटी प्रभारी, जिला कार्य समिति सदस्य गीता कुंवर, भगवती शर्मा, नपा पार्षद निंबाहेडा सुधा सोनी, संध्या याग्निक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रही। प्रदर्शन के बाद सभी उपस्थित महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने राज माता विजय राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *