फतहनगर।अनुसूचित जाति मोर्चा लोकसभा प्रभारी संजय चंदेल एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक ने मावली विधानसभा की अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती काली घाटी डबोक के लोगो से लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में जन संपर्क किया।
घर घर सम्पर्क में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाओं से मुलाकात की गई। चंदेल ने उनसे मोदी सरकार की महिलाओं को समर्पित लोक कल्याणकारी योजनाओं को साझा किया और साथ ही उन योजनाओं के लाभार्थियों से उनके अनुभव भी पूछे।
साथ ही बस्तियों में नव मतदाता जो कि पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे उनसे मोदी की भारत के युवाओं के लिए चलाई गई योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक ने आने वाली 26 तारीख पर मतदान उत्सव में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया। साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग को मजबूत बनाने के लिए केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी साझा किया। चंदेल ने सीपी जोशी द्वारा क्षेत्र में करवाये गये विकास कार्यों को जन मानस से साझा करते हुवे उनसे सीपी जोशी को लोकसभा से प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डबोक एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रथा जोगी, महामंत्री नारायण जोगी, महेंद्र जोगी, गोविन्द जोगी, डालु,सोहन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा ने भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में किया सघन जनसंपर्क

Leave a Reply