फतहनगर - सनवाड

भाजपा फतहनगर-सनवाड़ मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक आयोजित


संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा, बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर जताई खुशी

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन के आदेश तथा राजस्थान प्रदेश भाजपा एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा फतहनगर-सनवाड़ मंडल की “आत्मनिर्भर मंडल” बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितीन सेठीया ने की।

बैठक में नगरपालिका की निवर्तमान चेयरमैन मंजु देवी भील एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक मंचासीन रहे। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन संरचना को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और नारेबाजी कर उत्साह जताया।

इस अवसर पर विनोद धर्मावत, रमेश चंद्र तेली, ओमप्रकाश टेलर, दीपक बड़गुर्जर, संजय पालीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पुरण जीनगर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल लोहार, प्रकाश देवड़ा, विनोद चावड़ा, चिराग चण्डालिया, सुनील कोठारी, संजय विश्लोत, नटवर लाल अग्रवाल, नन्दलाल कुमावत, श्रैयांश पोखरना, रतनलाल प्रजापत, राजेश टेलर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *