उदयपुर

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने किया पदभार ग्रहण

फतहनगर। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान ने शनिवार को उदयपुर टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। समारोह में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत आदि ने भी सानिध्य प्रदान किया। जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से चौहान का स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा ने भी श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट कर चौहान का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *