
भाजपा प्रशिक्षण सत्र में भाजपा की कार्यपद्धति ,वैचारिक अधिष्ठान और भविष्य की योजनाओं पर हुआ चिंतन
संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संभव : पुष्कर तेली
सलूंबर 29 मार्च : भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का एक दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण ईडाणा माताजी स्थित गायत्री शक्ति पीठ गुरुकुल में संपन्न हुआ ।
प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में भाजपा की कार्यपद्धति ,रीति नीति और भविष्य की चुनौतियों ओर कार्ययोजनाओं पर चिंतन हुआ ।
प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन भाजपा भाजपा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली,विधायक सलूंबर शांता देवी अमृत लाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि जनसंघ से लेकर 1980 तक भाजपा की स्थापना एवं उसके बाद से लेकर 2014 तक की यात्रा कार्यकर्ताओं के वैचारिक अधिष्ठान के प्रति त्याग ,समर्पण की यात्रा है ।
कांग्रेस की विभाजन कारी तुष्टिकरण की नीतियों को चुनौती देने के लिए एक विशुद्ध भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों को समर्पित राजनीतिक संगठन जनसंघ देश के समक्ष डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखा। जम्मू कश्मीर के संपूर्ण एकीकरण और परमिट सिस्टम को रद्द करने के लिए डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया ।
गोवा मुक्ति आंदोलन,आपातकाल,राम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन समेत अनेक सामाजिक ,राजनीतिक आंदोलन के साथ भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ी ।
जिलाध्यक्ष तेली ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की यह यात्रा कार्यकर्ताओं के संघर्ष और तपस्या की यात्रा है ।
भाजपा की स्वीकार्यता जन जन में बढ़ी है । भाजपा की संस्कृति और संरचना बनी रहे यह सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है । संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संभव है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना ने प्रशिक्षण वर्ग की रीति नीति और अनुशासन और कार्ययोजना पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।

संपूर्ण वर्ग के आठ सत्रों में हमारी कार्यपद्धति विषय पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,वैचारिक अधिष्ठान विषय पर भगवती लाल सेवक, जिला मंत्री करण सिंह पंवार ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, नरेंद्र मीणा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, विधानसभा प्रवासी प्रतीक नंदवाना ने बूथ प्रबंधन पर , सोहन लाल चौधरी ने पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव प्रबंधन ,सोशल मीडिया एवं मीडिया प्रबंधन विषय पर सोनल मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रातः कालीन शाखा योग प्राणायाम एवं अनौपचारिक सत्र में देश भक्ति गीतों ने कार्यकर्ताओं में अनुशासन एवं उत्साह का संचार किया ।
सत्र में वर्गाधिकारी वेणीराम सुथार,वर्ग पालक झमक लाल जैन, भगवती लाल सेवक ,रामेश्वर जोशी , मेवल मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़,छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल,सलूंबर नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा,जिला प्रवक्ता नाथू भाई पटेल समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

