
फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी फतहनगर–सनवाड़ मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के केआरजी गार्डन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्टीजनों ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से लेकर अब तक के गौरवशाली सफर पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का निरंतर विस्तार कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का परिणाम है, जिसे आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, मंडल महामंत्री रोशन लाल खटीक, रामचंद्र महलाना, एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, राधेश्याम बागला, गजेंद्र सिंह रावल, संतोष प्रजापत, जगदीश तंबोली, अशोक सिंह राणावत, बद्री लाल सोनी, छोगा लाल प्रजापत, रमेश तेली, सचिन खटीक, राजेंद्र अग्रवाल, दीपक बडगूजर, भेरूलाल बेरवा, वीरेंद्र खनूजा, नीलम पुरी गोस्वामी, सुनील विजयवर्गीय, भगवान लाल माली, प्रकाश देवड़ा, विनोद चावड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। साथ ही ध्वजारोहण के छायाचित्रों को सरल ऐप पर अपलोड कर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

