उदयपुर

भरतपुर की सांसद रंजीता कोहली पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण घटना

फतहनगर। कोरोना महामारी के समय अपने क्षेत्र में जन सेवा में जुटी सांसद रंजीता कोहली पर असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया हमला निंदनीय है।
उदयपुर संभाग सोशल मिडिया प्रभारी संजय चन्देल, उदयपुर देहात जिला संयोजक पुरण खटीक, सुनिल सालवी, प्रवासी मजदुर व भोजन प्रभारी भावेश गोयल,कन्हेया लाल सालवी, एकलिगं, किसन,मोर्चा मण्डल संयोजक कैलाश यादव, पुरण गोयल ने विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमले के 45 मिनिट बाद पुलिस पहुंची। प्रदेष में महिला सांसद ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की सुरक्षा तो बहुत दूर की बात है। इन पदाधिकारियों ने कहा कि आखिर प्रदेष में ऐसा कब तक चलेगा। प्रत्येक दिन महिलाओं से दुराचार,गरीबों व दलितों पर अत्याचार अखबारों की सुर्खियां बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *