फतहनगर - सनवाड

बालिका स्कूल फतहनगर का शुभकामना समारोह सम्पन्न

फतहनगर। स्थानीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 12 वीं कक्षा का विदाई समारोह शुभकामना समारोह क रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमप्रकाश टेलर थे जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद हितेश अग्रवाल थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान सी.आर.सेठी ने की। विदा होने वाली बालिकाओं को शुभकामनाएं दी गई। पारितोषिक प्रदान किए गए। शिक्षिका देवकन्या आमेटा एवं संस्था प्रधान का सम्मान किया गया। श्रीमती अनिता यादव,जगदीश प्रसाद सिंघल सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *