मावली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मावली बार मे मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा। बार एसोसिएशन मावली की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश बापना ने प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को संपूर्ण भारत वर्ष के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया व इसी निमित बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य सुंदरकांड में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर त्योहार के रूप मनाने का अनुरोध किया। सुंदरकांड कार्यक्रम के पश्चात अधिवक्तागणों व कोर्ट स्टाफ एवं स्टांपवेंडरों टाइपिस्ट के भोजन प्रसाद का भी आयोजन रखा हैं। उक्त जानकारी बार एसोसिएशन मावली के प्रवक्ता जगपाल सिंह बगावत ने दी।
बार एसोसिएशन मावली द्वारा कोर्ट परिसर में सुंदरकांड का होगा आयोजन

Leave a Reply