उदयपुर

बडोला हुंडई ने उत्साहपूर्वक मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उदयपुर ! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय बडोला हुंडई शोरूम पर कार्यरत महिला स्टाफ का सम्मान गुलाब पुष्प, गिफ्ट एवम केक काटकर किया गया। इस मौके पर टीना तलेसरा एवं अनामिका ने महिला स्टाफ के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं महिलाओं के व्यवसाय में बढ़ते कदम को देश के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी बताया।
निदेशक रोहित बडोला ने महिलाओं के व्यवस्थित कार्यकुशलता से समाज की पक्की नींव के समान बताया ! साथ ही भावी समय में युवा महिला उद्यमियों को सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोसाहन से रूबरू करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टाफ ने इस तरह के आयोजनों से दुगनी ऊर्जा से कार्य करने का प्रोत्साहन मिलना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *