किसानों से दो दिन कृषि उपज मंडी में नहीं लाने की अपील
फतेहनगर। कृषि उपज मंडी समिति फतेहनगर में नीलामी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए 28 एवं 29 अक्टूबर को मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा।
इस संबंध में समस्त किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे बुधवार, 28 अक्टूबर और गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में लेकर नहीं आएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी एवं इंतजार का सामना नहीं करना पड़े।
किसानों से मंडी प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित कार्य दिवसों में ही अपनी उपज बिक्री के लिए मंडी लाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply