फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी के छात्र जयंत मीणा का नवोदय विद्यालय में चयन

फतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के छात्र जयंत मीणा पुत्र गोपाल मीणा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली (उदयपुर) में कक्षा 11 (ह्यूमैनिटीज संकाय) के लिए हुआ है।

जयंत की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर फतह एकेडमी के निदेशक डॉ. अजय जैन, प्रधानाचार्या मीना कुमावत सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं नगरवासियों ने भी जयंत की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी फतह एकेडमी के छात्र वैदिक बहेड़िया, लक्ष्यराज प्रजापत एवं इंद्रजीत सिंह तंवर का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हो चुका है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *