फतहनगर (विशेष संवाददाता) भाजपा मंडल फतहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में कल, 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को एक विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में सांसद, विधायक सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
यात्रा का मार्ग एवं समय
- प्रारंभ: दोपहर 3:00 बजे वलासी कुड़ी सनवाड़ से।
- मार्ग: सनवाड़ और फतहनगर नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए।
- समापन: पावनधाम महासभागार (चतुरबाग)।
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
तिरंगा यात्रा के पावनधाम महासभागार पहुंचने के बाद सायं 5:00 बजे नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन के रूप में निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे:
- श्रीमान सी. पी. जोशी जी (लोकप्रिय सांसद)
- पुष्कर जी तेली (भाजपा देहात जिलाध्यक्ष)
- कृष्ण गोपाल जी पालीवाल (विधानसभा प्रभारी)
- चुन्नीलाल जी गरासिया (राज्यसभा सांसद)
- एवं अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी।
आयोजकों की अपील
भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री अशोक मोर, रोशन खटीक एवं समस्त भाजपा परिवार मंडल फतहनगर-सनवाड़ ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, बंधुओं और बहनों से अपने वाहनों के साथ इस तिरंगा यात्रा और लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
विशेष सूचना: कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए स्वरुचि भोजन (प्रीतिभोज) की व्यवस्था भी रखी गई है।

Leave a Reply