**फतहनगर।** नगर के जवाहर नगर कॉलोनी स्थित पोस्ट ऑफिस के पास एक मकान में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक पूजन सामग्री, नकदी और पुराने सिक्कों सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित ने फतहनगर थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पीड़ित **सुबोध चन्द्र पाराशर** ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि **12 जुलाई 2026 की रात करीब 2 बजे के बाद** अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए और अलमारी व पूजन स्थल में रखे कीमती सामान को चोरी कर ले गए।
आवेदन के अनुसार चोरी हुए सामान में करीब **250 ग्राम चांदी की महादेव जलहरी (नाग सहित), 100 ग्राम चांदी की ठाकुरजी की जलधारी, 5 ग्राम की सोने की चैन, 5 ग्राम की सोने की अंगूठी, 50 ग्राम की चांदी की गले की चैन, करीब 200 ग्राम चांदी की बिछुड़ियां, 50 ग्राम के लक्ष्मी पूजन के चांदी के सिक्के, लगभग 100 ग्राम पुरानी चांदी की अंगूठियां, पीतल की गणेश प्रतिमा, ठाकुरजी की बांसुरी, एक एवं दो रुपये के सिक्कों के करीब चार हजार रुपये, पुराने दुर्लभ सिक्के तथा करीब दो हजार रुपये की नकदी** शामिल है।
पीड़ित ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply