Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में मावठ, नश्तर सी चुभी हवाऐ
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में मावठ, नश्तर सी चुभी हवाऐ

फतहनगर। गुरुवार तड़‌के 4 बजे फतहनगर क्षेत्र में बारिश की बौछारें गिरी। सड़‌कें तर हो गयी वहीं आसमान में घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण सुबह 9 बजे तक सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। मावठ के कारण मौसम काफी ठण्डा हो गया। दिन में चटक धूप खिली लेकिन दोपहर बाद सूर्य और बाद‌लों में लुकाछिपी शुरु हो गयी। शाम होते-होते हवाएं नश्तर सी चुभने लगी तथा बाजारों में विरानी छा गयी। गली-मोहल्लों में लोग अलाव तापते दिखे। ठिठुरन के चलते सांझ ढलते ही लोग रजाईयों में जा दुबके। मौसम खराब होने से वृद्धों, अस्थमा रोगियो एवं हृदय रोगियों को खासी परेशानी हो रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!