फतहनगर - सनवाड

जवाहर कॉलोनी में चोरों ने दी दस्तक, जाग होने से भाग छूटे

फतहनगर.  गुरुवार की मध्य रात्रि को जवाहर कॉलोनी में रात 1:30 बजे चोर एक मकान में घुसे. जैसे ही एक चोर मकान के अहाते में कूदा दूर मकान की छत पर बैठे एक जने ने चोर को मकान के अहाते में कूदते हुए देख लिया. उसने दूरभाष के जरिए मकान मालिक को  सूचित किया.  जैसे ही मकान मालिक ने  लाइट चालू की, वैसे ही चोर वहां से दीवार फांद कर भाग छूटे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *