फतहनगर। माहेश्वरी महिला मंडल,फतहनगर द्वारा महेश भवन में रंग-पंचमी के उपलक्ष्य में फागोत्सव मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष संगीता समदानी एवं समाज की सभी महिलाओं ने रंग, गुलाल और फूलों की होली का आनंद लिया। रसिया गान और भजनों पर महिलाओं ने नाच गान का आनंद लिया। नया बाजार में भी व्यापारियों ने फाग के तहत गुलाल एवं अबीर से एक दूसरे को रंग लगाया। ढोल की थाप पर लोग थिरकते देखे गए। सनवाड़ के गणेशजी मंदिर पर सोमवार की शाम फागोत्सव के तहत पकौड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।
माहेश्वरी महिला मण्डल ने फागोत्सव मनाया

Leave a Reply