Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में बाबा साहब की जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में बाबा साहब की जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से

फतहनगर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल फतहनगर-सनवाड़ द्वारा 12 से 14 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्किल पर होगी, जहां स्वच्छता अभियान, दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी आमंत्रित किए गए हैं।

आयोजन में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक दीपक शर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री अशोक मोर, रोशनलाल खटीक एवं समस्त भाजपा परिवार ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!