फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में तापमान 45 पंहुचा, जनजीवन प्रभावित

फतहनगर। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर जारी है। लोगों को इससे राहत नहीं मिल रही है। सूर्योदय के साथ ही गर्मी का कहर शुरू हो जाता है। पिछले तीन दिनों से तापमान 43 डिग्री चल रहा था जो आज 45 तक जा पहुंचा। फतहनगर क्षेत्र के इतिहास में यह अब तक का सर्वाधिक तापमान है। तापमान में इजाफे के कारण दिन में हीट वेव का सामना करना पड़ा। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। मूक जानवरों को भी परेशान होते देखा गया। तापमान में बढ़ोतरी के कारण पानी की समस्या दिनों दिन गहराती जा रही है। भूमिगत जल स्तर काफी नीचे जा चुका है। इसके चलते अनेकों ट्यूबवेल पूरी तरह से सूख चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *