फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में आज से होगा रामलीला का मंचन

फतहनगर। रामलीला मंडल काशी द्वारा नगर के सरदार पटेल स्टेडियम में गुरूवार से रामलीला का मंचन होगा। रामलीला 14 जनवरी तक रोजाना रात्रि 8 से 11 बजे तक चलेगी। नगर के इतिहास में 30 साल बाद रामलीला का विशालतक कार्यक्रम होने जा रहा है। प्रथम दिन की रामलीला में भगवान राम के जन्म का किया जाएगा मंचनः काशी के कलाकारों द्वारा बहुत ही अद्भुत मंचन किया जाएगा। पूरे स्टेडियम में 11000 स्क्वायर फीट में सुंदर पंडाल तैयार किया गया है जिससे लोगों को सर्दी भी ना लगे। सभी के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। धर्म प्रचारक रामलीला मंडल के संचालक पंडित अशोक उपाध्याय ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं है। रामलीला हमारी संस्कृति है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार स्थापित होते है आज के समय में कहीं ना कहीं बच्चों को शिक्षा मिल रही है, संस्कार नहीं मिल पा रहे हैं और यह फतहनगर का सौभाग्य होगा कि एक तरफ भगवान राम का मंदिर बन रहा है। तो दूसरी तरफ धर्मनगरी फतेहनगर में ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के गणमान्य व्यक्तियों और संतों के सानिध्य में होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *