Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर गौशाला में नवीन ट्रैक्टर का किया शुभारंभ
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर गौशाला में नवीन ट्रैक्टर का किया शुभारंभ


फतहनगर। नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला में सोमवार को गौशाला संरक्षक वयोवृद्ध समाजसेवी बिहारी लाल अग्रवाल एवं मनोहर लाल कावड़िया के कर कमलों से नवीन ट्रैक्टर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूजन का कार्य पंडित मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। मौके पर गौशाला अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल अनमोल, कैलाश चंद्र बंसल, जगदीश चंद्र मूंदड़ा, कैलाश खंडेलवाल, मांगीलाल सांखला, बाबूलाल उनिया, बंसीलाल टेलर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!