पंचायत चुनाव के चलते लिया निर्णय, किसानों से तीन दिन तक कृषि उपज मंडी में नहीं लाने की अपील
फतहनगर। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर फतहनगर कृषि उपज मंडी समिति में 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। हम्माल संघ के निवेदन के अनुसार मंडी प्रांगण में उक्त तीन दिनों तक नीलामी कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर के सचिव कुन्दन देवल ने समस्त किसान भाइयों को सूचित करते हुए अपील की है कि वे 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में नहीं लाएं, ताकि निर्धारित अवधि के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
सचिव देवल ने किसानों से मंडी समिति की सूचना का ध्यान रखते हुए सहयोग करने का आग्रह किया है। मंडी में नीलामी कार्य पुनः शुरू होने की जानकारी के लिए किसान मंडी समिति से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply