फतहनगर - सनवाड

फतहनगर की श्री कृष्ण महावीर गौशाला जिले में अव्वल, पशुपालन विभाग ने किया सम्मानित

फतहनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर की श्री कृष्णा महावीर गौशाला को पशुपालन विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्रेष्ठ गौशाला प्रबंधन एवं रखरखाव कार्य में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है। गौशाला प्रबंधन की ओर से कैलाश चंद्र बंसल ने उक्त सम्मान पत्र पशुपालन विभाग उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. लक्ष्मी नारायण के हाथों ग्रहण किया। श्रेष्ठ गौशाला प्रबंधन के लिए सम्मानित करने पर नगर के गौ भक्तों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह गौशाला पूर्व में भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *