Home>>फतहनगर - सनवाड>>प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान,भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में भविष्य की चुनौतियों पर चिंतनभाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान से आज विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा ….पुष्कर तेली
फतहनगर - सनवाड

प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान,भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में भविष्य की चुनौतियों पर चिंतनभाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान से आज विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा ….पुष्कर तेली


कार्यकर्ता निर्माण से राष्ट्र निर्माण की यात्रा रही है भाजपा की …. पुष्कर तेली
फतहनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा धरियावद विधानसभा के झल्लारा ओर भबराना मंडलों के पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग धौलागढ़ धाम स्थित पशुपति नाथ आश्रम सभागार में गुरुवार को संपन्न हुआ ।
भविष्य की चुनौतियों,विमर्श से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को हाईटेक बनाने से लेकर चुनावी प्रबंधन ओर वैचारिक रूप से समर्पित और केडर बेस कार्यकर्ताओं के निर्माण की प्रक्रिया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रहे ।
गुरुवार को शिविर के समापन सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर जनता पार्टी ,1980 में भाजपा की स्थापना से लेकर वर्ष 2026 तक की भाजपा की यह यात्रा व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की रही है । अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है ।
भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद,एकात्म मानववाद ओर अंत्योदय के अपने लक्ष्य पर अनवरत कार्य करती रही है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य विकसित भारत बनाना है । इसके लिए कार्यकर्ता कमर कस ले ।
इससे पूर्व 25 मार्च को सायंकाल 5 बजे प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला महामंत्री कन्हैया लाल मीणा ने किया ।
प्रथम सत्र के वक्ता के रूप में कन्हैया लाल मीणा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं क्रियान्वयन पर ,दूसरे सत्र में करण सिंह पंवार ने वैचारिक अधिष्ठान पर,तीसरे सत्र में मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन पर जयदीप जैन ने , चौथे सत्र में गणपत सिंह ने बूथ प्रबंधन पर , पांचवें सत्र में जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कार्यपद्धति विषय पर , छठे सत्र में सोनल मीणा ने पंचायती राज चुनाव प्रबंधन, सातवें सत्र में उप प्रधान देवेंद्र सिंह अजबावत ने कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर संबोधित किया ।
सत्रों का संचालन दिनेश सुथार ने किया ।
इस अवसर पर भबराना मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान,शिविर संयोजक मनोहर सिंह ,गणपत सिंह काजावाडा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह तवर, समेत भाजपा कार्यकर्ता ,पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!