फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी गांव में बावड़ी वाले वाले महादेव मंदिर पर कलश स्थापना एवं गणेशजी,कार्तिकेय की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आज पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बैंडबाजों के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कलशाधारी महिलाएं शामिल हुई। प्रातः सवा आठ बजे गणपति स्थापना के साथ ही कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा के बाद मण्डप प्रवेश,हेमाद्रि स्नान,प्रायश्चित संकल्प,स्वस्ति पाठ,ब्राह्मण वरण,देव आह्वान पूजन आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम में सांवलिया धाम मुगाना के महन्त चेतनदास समेत कई संतों का सानिध्य मिलेगा। प्रतिष्ठा अनुष्ठान पं.कृष्णगोपाल तिवारी के सानिध्य में चल रहा है। आयोजन के तहत शुक्रवार की शाम सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया जबकि शनिवार को गायक मांगीलाल के मुखारविंद से शनिदेव की कथा का प्रस्तुतिकरण किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना को लेकर चंगेड़ी में निकली कलश यात्रा

Leave a Reply