फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरो के संग महंगाई राहत कैंप में 896 लाभार्थियों का किया पंजीयन

फतहनगर। प्रशासन शहरो के संग अभियान के अन्तर्गत नगरपालिका द्वारा वार्ड 2 मे कैम्प का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत आम जन के विभिन्न कार्यो को . सम्पादित किया गया है जिसमे 69 क के अन्तर्गत 2 आवेदन का निस्तारण किया गया एवं 90 ए नियमन के 02 आवेदन प्राप्त प्राप्त हुए है। साथ ही पालिका के सामान्य कार्यो का सम्पादन कैम्प मे किया गया और महंगाई राहत कैंप के अन्तर्गत 313 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया है। आज दिनांक तक कुल 896 लाभार्थियो का पंजीयन महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण किया गया है। कैंप में अधिशाषी अधिकारी महावीरलाल पाराशर, कैप प्रभारी छगनलाल मेघवाल, पार्षद नरेश जाट द्वारा लाभार्थियों को किट का वितरण किया गया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा बताया गया कि 28अप्रेल को प्रशासन शहरो के संग अभियान का आयोजन कला भवन परिसर में किया जाकर आवेदकों को जल्द से जल्द पट्टे जारी कर उन्हे राहत प्रदान की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *