देश प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज अजमेर में, पुष्कर में करेंगे पूजा

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुष्कर में सृष्टि के रचयिता ब्रह्माजी के दर पर अभूतपूर्व स्वागत किया जायेगा । पुष्कर में विश्व के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर को सजाया जायेगा, साथ ही भगवान ब्रह्माजी की मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। मंदिर पुजारी कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने प्रशासनिक सहमति के बाद इसकी तैयारी की है। मोदी, ब्रह्मा मंदिर के नजदीक ही मेला मैदान के अस्थाई हैलीपैड पर 3.30 बजे उतरेंगे और सड़क मार्ग से ब्रह्मा मंदिर के पिछले दरवाजे से गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। यहां मंदिर पर ब्रह्मा मूर्ति के समक्ष मोदी के हाथों से ब्रह्माजी – गायत्री की मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक, पूजाअर्चना एवं आरती कराई जायेगी। 20 मिनट के ठहराव के दौरान पुजारी परिवार की ओर से विशेष भगवा पगड़ी पहना, उन्हें ब्रह्माजी की तस्वीर स्मृति स्वरूप भेंट की जायेगी।

संयोग है कि प्रधानमंत्री मोदी का पवित्र निर्जला एकादशी को पुष्कर आना हो रहा है। इस दिन पवित्र पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर मोदी दुग्धाभिषेक कर पुण्य लाभ ले सकते है। इसके बाद मोदी कायड़ विश्राम स्थली (अजमेर) पहुंच कर 9 साल बेमिसाल’ विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि मोदी 23 साल पूर्व 25 नवम्बर 2000 को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से पुष्कर आये थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *